एटा- अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने जिला न्यायालय का किया औचक निरीक्षण, कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सीसीटीवी कैमरे आदि चेक कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य द्वार पर लगे स्कैनर और मेटल डिटेक्टर को चेक किया गया। इसी क्रम में वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरा तथा हवालात को चेक किया गया है तथा पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को चेक किया गया है। डॉग स्क्वॉड एवं एएस चैक टीम द्वारा कोर्ट परिसर में चेकिंग की गई तथा एएस चैक टीम द्वारा कोर्ट परिसर खड़े वाहनों को चैक किया गया। न्यायालय के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। सभी कैमरों की स्थिति को देखा गया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू श्री अजय त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री प्रेमपाल सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने जिला न्यायालय का किया औचक निरीक्षण
Leave a comment
Leave a comment
