आस्था संस्था 21 फरवरी 2026 को करायेगी 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह-हिमांशु गर्ग
अलीगढ़ । आस्था संस्था की प्रेसवार्ता का आयोजन रामघाट रोड स्थित पराग रेस्टोरेन्ट में किया गया। उस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए संस्था के संस्थापक एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पिछले 8 वर्षों की भाति इस वर्ष भी महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में संस्था ने कन्याओं का सामूहिक विवाह 21 फरवरी दिन शनिवार अपराहन 12 बजे पराग डेयरी पर आयोजित किया है। जिसमें प्रत्येक जोडे को संस्था के द्वारा दिये गये उपहारों के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के माध्यम से 1 लाख का लाभ भी दिलवाया जायेगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर श्री प्रशान्त सिंघल जी एवं सी०डी०ओ० श्री योगेन्द्र कुमार जी संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवल कर करेगे। मुख्य अतिथि मण्डल जनक श्री जयवीर सिंह जी विधायक बरौली, मुख्य यजमान श्री विवेक अग्रवाल “कलश ट्रैडिंग” विशिष्ठ अतिथि श्री अतुल अग्रवाल “SPPL” अति विशिष्ठ अतिथि श्री मती मुक्ता संजीव राजा विधायक शहर, श्री अनिल पाराशर विधायक कोल, श्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह “गुरुजी” विधान परिषद सदस्य, श्री विनीत मलिक जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल “रेमण्ड” होगें कार्यक्रम संयोजक पवन खण्डेलवाल एवं संस्था के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक जोडे को बोक्स वाला बैड, अलमारी, साइकिल, सिलाई मशीन, स्टील की नाद, मिक्सी, पेडिस्टलफैन, गददा, तकिया, चादर, कम्वल, कपडे सुखाने का स्टेन्ड, वाथरुम सैट, बर्तन रखने का स्टैन्ड, स्टील की बाल्टी, हैंगर, केजरोल, चार कुर्सी एक मेज का सैट, पाँच जोडी बेटी के कपडे, दो जोडी बेटे के कपडे, बिछुऐ, पाजेव एवं सोने की नथ आदि ग्रहस्थी में दैनिक उपयोग के सामान दे कर विदा किया जायेगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साइकिलों पर बेटियां अपने पति के साथ पिया के घर को विदा होगी।
प्रेसवार्ता में सुनिल टाईगर, नितिन अग्रवाल, मोहन गर्ग, डालचन्द्र वार्ष्णेय, ललित गर्ग, हरीश सक्सैना, विनयकान्त अग्निहोत्री, प्रदीप गुप्ता, कैलाश चन्द्र शर्मा एड० धनेन्द्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गगन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
