
(धनन्जय भदौरिया)
एटा: थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए 2250 रुपए व ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा एवं क्षेत्राधिकारी सकीट के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को 2250 रुपए व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सकीट पर मु0अ0स0 21/2026 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. नितिन कुमार पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना सकीट जिला एटा।
2. अतेन्द्र पुत्र रामप्रकाश
3. शिशुपाल पुत्र राजेन्द्र
4. हरिसिंह पुत्र अजयपाल निवासीगण मौहल्ला खरा कस्बा व थाना सकीट जनपद एटा।
