लखनऊ : स्कूल, एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर द्वारा वार्षिक विधि उत्सव लेक्स कार्निवल के 5वें संस्करण का सफल आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में *राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs), दिल्ली विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय ,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तथा इलाहाबाद (NIIT) सहित देश भर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार सिंह, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक (सिक्योरिटी), लखनऊ रहे। आयोजन प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ, प्रो-वाइस चांसलर तथा प्रो. (डॉ.) तपन कुमार चंदोला, निदेशक, एमिटी लॉ स्कूल* के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
लेक्स कार्निवल के अंतर्गत लीगल मैक्सिम बी, जजमेंट राइटिंग प्रतियोगिता, स्किट प्रतियोगिता, हिट द बज़ तथा नो योर रोल* जैसे पाँच प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने विधिक ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
♦आयोजन की सफलता में फैकल्टी कन्वीनर्स के मार्गदर्शन, सहयोग एवं समर्पण के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।
