हाथरसः हाथरस में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति को परखा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर यात्रा के अनुभव और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कांवड़ियों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। डीएम अतुल वत्स,एसपी चिरंजीवनाथ सिंहा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह, राजेश सिंह गुड्डू सांसद प्रतिनिधि,एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह,सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ,ईओ रोहित सिंह आदि ने किया निरीक्षण , कावरियों से की मुलाकात
