By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > प्रादेशिक > जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
प्रादेशिक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

Bharat News & Features Service
Last updated: February 16, 2026 9:02 pm
Bharat News & Features Service
Share
3 Min Read
SHARE

हाथरस ।
जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, एफआरयू सेवाएं, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एम्बुलेंस 108 एवं 102 सेवाएं, पीपीपी परियोजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड निर्माण, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण एवं पीसीपीएनडीटी अधिनियम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को सीएचसी में प्रारंभ किए गए आयरन सुक्रोज सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंच सके। सहपऊ क्षेत्र में जननी सुरक्षा योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए।


पीएफएमएस के माध्यम से किए गए भुगतान की रिपोर्ट संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण, कुपोषण की पहचान एवं समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा आशा व एएनएम के कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। आभा आईडी निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही सुनिश्चित कराया जाए तथा प्रथम जांच से लेकर प्रसव उपरांत मिलने वाले समस्त लाभों का समय पर भुगतान किया जाए। महिलाओं एवं किशोरियों में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने हेतु जांच, पोषण संबंधी परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।
108 एवं 112 एम्बुलेंस सेवाओं को निर्धारित समय में मरीज तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मरीज को उपचार से वंचित नहीं होना चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमओआईसी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

25 हजार 25000 के इनामी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

फ़ैज़ महमूद अलीगढ़–बुलंदशहर के प्रभारी नियुक्त यूथ कांग्रेस में अहम संगठनात्मक फैसला

एपस्टीन फाइल्स: सत्ता, सनसनी और न्याय का अंतरराष्ट्रीय संग्राम

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित “जिला कार्यकारी समिति” की बैठक आयोजित

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने जिला न्यायालय का किया औचक निरीक्षण

TAGGED: #Hathras

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 25 हजार 25000 के इनामी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

25 हजार 25000 के इनामी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
INFORMATION अखबार प्रादेशिक समीक्षा/विचार February 16, 2026
फ़ैज़ महमूद अलीगढ़–बुलंदशहर के प्रभारी नियुक्त यूथ कांग्रेस में अहम संगठनात्मक फैसला
INFORMATION अखबार प्रादेशिक राजनीति February 13, 2026
एपस्टीन फाइल्स: सत्ता, सनसनी और न्याय का अंतरराष्ट्रीय संग्राम
INFORMATION अखबार अंतरराष्ट्रीय प्रादेशिक राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार February 13, 2026
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित “जिला कार्यकारी समिति” की बैठक आयोजित
INFORMATION अखबार प्रादेशिक राजनीति राष्ट्रीय February 13, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE30
  • INFORMATION40
  • Uncategorized5
  • अखबार39
  • अंतरराष्ट्रीय5
  • धर्म7
  • प्रादेशिक52
  • मनोरंजन1
  • राजनीति22
  • राष्ट्रीय17
  • समीक्षा/विचार20
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?