By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तकनीकी दक्षता के साथ संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : प्रो. दिनेश शर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > अखबार > तकनीकी दक्षता के साथ संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : प्रो. दिनेश शर्मा
अखबारप्रादेशिकराष्ट्रीयसमीक्षा/विचार

तकनीकी दक्षता के साथ संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : प्रो. दिनेश शर्मा

Bharat News & Features Service
Last updated: February 20, 2026 11:10 am
Bharat News & Features Service
Share
3 Min Read
SHARE

तकनीकी दक्षता के साथ संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : प्रो. दिनेश शर्मा

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंस (डीएएचएस) के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अस्पताल की कार्यप्रणाली, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, रोगी देखभाल प्रणाली तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न आयामों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।
भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर से रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विद्यार्थियों का पेशा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तकनीकी दक्षता के साथ-साथ संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों को भी अपने व्यवहार में शामिल करें, जिससे वे भविष्य में एक उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी बन सकें।
शिक्षक आकाश दीप सिंह, विनोद कुमार व शुभम पुनेडा के नेतृत्व में मथुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, रेडियोलॉजी विभाग, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू तथा ओपीडी की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। चिकित्साधिक्षक डा. गगनदीप ने चिकित्सा शिक्षा के महत्व और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जानकारी प्रदान की।

चित्र परिचय – 01 मंगलायतन विश्वविद्यालय से शैक्षिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को रवाना करते संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा।

——————

शिमला स्थित राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का शैक्षणिक भ्रमण
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज तथा जैव प्रौद्योगिकी एवं लाइफ साइंसेज विभाग द्वारा विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एसएफएसएल) में कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को फॉरेंसिक विज्ञान की व्यावहारिक कार्यप्रणाली एवं विभिन्न वैज्ञानिक जांच प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को प्रयोगशाला के विभिन्न विभागों का विस्तृत अवलोकन कराया गया।
एसएफएसएल की निदेशक मीनाक्षी महाजन ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए फॉरेंसिक विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी मुकेश शर्मा ने डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन, दस्तावेज एवं फोटोग्राफी विभाग, बैलिस्टिक डिवीजन तथा सेरोलॉजी विभाग की जानकारी ने दी। वहीं सहायक निदेशक डा. सुरेंद्र पाल ने केमिस्ट्री एवं टॉक्सिकोलॉजी, साइकोलॉजी, वॉयस एनालिसिस तथा बायोलॉजी डिवीजन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। शैक्षणिक भ्रमण शिक्षक श्रेष्ठा उपाध्याय, डा. रवि शेखर व आयुषी शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।♦

चित्र परिचय – 02 शिमला की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थी व प्राध्यापक।

You Might Also Like

56 कुमारियों की भव्य घटयात्रा के साथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

आस्था संस्था 21 फरवरी 2026 को करायेगी 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह-हिमांशु गर्ग

इनर व्हील क्लब एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से ‘अन्नप्राशन’ संस्कार संपन्न

25-25 हजार के दो इनामी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, फौजी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

भाजपा के पूर्व विधायक के ठेकेदार-अधिकारियों पर गंभीर आरोप

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इनर व्हील क्लब एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से ‘अन्नप्राशन’ संस्कार संपन्न
Next Article आस्था संस्था 21 फरवरी 2026 को करायेगी 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह-हिमांशु गर्ग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

56 कुमारियों की भव्य घटयात्रा के साथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
INFORMATION अखबार धर्म प्रादेशिक राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार February 20, 2026
आस्था संस्था 21 फरवरी 2026 को करायेगी 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह-हिमांशु गर्ग
INFORMATION अखबार धर्म प्रादेशिक राजनीति समीक्षा/विचार February 20, 2026
इनर व्हील क्लब एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से ‘अन्नप्राशन’ संस्कार संपन्न
INFORMATION अखबार प्रादेशिक February 18, 2026
25-25 हजार के दो इनामी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, फौजी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
INFORMATION अखबार प्रादेशिक समीक्षा/विचार February 18, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE30
  • INFORMATION44
  • Uncategorized5
  • अखबार44
  • अंतरराष्ट्रीय5
  • धर्म9
  • प्रादेशिक58
  • मनोरंजन1
  • राजनीति24
  • राष्ट्रीय20
  • समीक्षा/विचार24
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?