बच्चों को ड्रेस, जूते, टाई बैल्ट पहनाकर बच्चे को गले लगाकर जताया प्यार

लाला का नगला चौकी प्रभारी अजय राज ने कराया बच्चों का स्कूल में दाखिला

-वर्दी में दिखी इंसानियत, ड्रेस-स्टेशनरी देकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ा

 

Hathras  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लाल का नगला चौकी प्रभारी अजय राज ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे करीब 10 से अधिक गरीब और जरूरतमंद बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला कराया। इससे पहले उन्होंने बच्चों के परिजनों से बातचीत कर सभी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कराई, ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।

 


यही नहीं, चौकी प्रभारी अजय राज बच्चों को अपने साथ स्टेशनरी की दुकान पर भी लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को स्कूल ड्रेस, बेल्ट, टाई और अन्य जरूरी शैक्षिक सामग्री दिलाई। पुलिस के इस व्यवहार को देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि इस चीज की प्रेरणा होने अपने उच्च स्तरीय अधिकारियों से मिली है इस प्रेरणा के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद भी दिया.