
हाथरस :- एक माह की कशमकश और मेहनत का फल आज भगवान परशुराम जी के रथ का सफल ट्रायल रन कराकर।
उसकी परीक्षा ली गई। समिति के पदाधिकारी व अध्यक्ष पं योगेन्द्र शर्मा जी ने पूजन कर इसकी शुरुआत की राजू शर्मा जी कृष्णा एजेंसी व योगा पंडित जी द्वारा पूजा करके रथ को विधीवत ट्रायल के लिए समर्पित किया वहीं रथ के चारों पहियों के नीचे नींबू रखकर व रथ की कपूर से नजर उतार कर शहर के रास्तों से मधुगडी बुर्ज वाला कुआं से घुमाकर वराई रथ घर लाया गया।
रास्ते में मंथर गति से चलने वाले रथ को १० किमी/ घंटे की रफ्तार से जीप से टोचन कर चलाया गया।
अंत में फिर से रथ के सभी हिस्सों को वापस निरीक्षण किया गया जो कि संतोष जनक निकला।
रथ के ऊपर के भाग का कार्य भी शीघ्र निपटाकर शोभायात्रा को समर्पित हो जायेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा कृष्ण बिहारी शर्मा,पृशांत शर्मा, संजीव उपाध्याय,करन शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मयंक शर्मा, उदित शर्मा, दिलीप उपाध्याय, वौबी गौतम, विशाल सारस्वत, आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
