
महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का भव्य आयोजन
दिनांक 31 जनवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी, अलीगढ़ के मुक्ताकाश मंच पर महबूब खान शिक्षा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी एवं सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माही अनमोल वेलफेयर सोसाइटी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की आयोजक माही अंसारी रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद अली, डॉ. मोहम्मद अहमद, रईस अंसारी, नईम उर रहमान, यूसुफ मिंटो, मोहम्मद अशफाक, रिहाना अंसारी, अकरम अली, सौरभ सरस्वत आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों एवं बालिकाओं भरविका, खुशी, राधिका, दिव्या, आयशा, सदफ, सिमर, नेहा, राधिका ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का संचालन मौसिन चौधरी ने अत्यंत भव्य एवं प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को फूल, ट्रॉफी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन को बेहतर और यादगार बनाने में माही अंसारी ने विशेष मेहनत की। कार्यक्रम के दौरान श्री असद साहब ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
