ये बजट देश की जनता को हसीन सपने दिखाने वाला बजट है- विवेक बंसल
u
- अलीगढ।
आज लोकसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमन ने 2026-27 का आम बजट पेश किया बजट प्रस्तावों के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा है कि ये बजट देश की जनता को हसीन सपने दिखाने वाला बजट है I इस बजट में न माध्यम वर्ग के लिए कुछ है और न निम्न वर्ग के लिए कुछ है बेरोज़गारी से निपटने के लिए कोई कार्य योजना इस बजट में शामिल नहीं की गई है कोविड काल में देश के वृद्ध नागरिकों को रेल किराये में मिलने वाली छूट को समाप्त किया गया था उसको अभी तक दोबारा लागू नहीं किया गया है, वन्दे भारत व अमृत भारत ट्रेनों के चलाने का लाभ देश की आम जनता को नहीं मिल पायेगा इसका सीधा लाभ सिर्फ़ बड़े पूंजीपति और उधोगपति ही उठा सकेंगे, ग्रामीणांचल के श्रमिकों को लाभांवित करने वाली योजना मनरेगा के ऊपर सरकार कड़ा प्रहार किया है उस स्थिति में सरकार अपने आपको ग़रीब मजदूरों का हितेषी कैसे बता सकती है I शहरों के विस्तारीकरण की योजनायें चल रही हैं जोकि अन्योजित तरीके से चल रही हैं शहरों के विस्तारीकरण के लिए किसानों की ज़मीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है जिसके चलते छोटे भूमिधर किसान भूमिहीन हो जाने के कारण गांवों से पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं I ये बजट किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और युवा बेरोजगार विरोधी है I इस सरकार का एक मात्र ऊद्देश्य है कि सिर्फ़ अपने पूंजीपति मित्रों को और कैसे लाभ पहुँचाया जाये उन्हें ग़रीब जनता से कोई लेना देना नहीं I
