विधायक मुक्ता राजा और अनिल पाराशर की उपस्थिति और अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देखा बजट का लाइव प्रसारण

अलीगढ़ । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवां बजट प्रस्तुत किया गया है जिसका लाइव प्रसारण भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में रेलवे रोड पर जुगनू अरोड़ा की एसएल अरोड़ा इलेक्ट्रॉनिक सैमसंग शोरूम पर सैकड़ो व्यापारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुना गया।इस दौरान यहां पर कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र वार्ष्णेय ने बतलाया कि बजट में सोलर,कैंसर दवाई, ट्रामा सेंटर,गर्ल्स हॉस्टल,शिक्षा,स्वास्थ्य, आयकर टैक्स के बारे में बड़े ऐलान किए गए हैं।प्रसारण के बाद महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहेंगे जो कि उनके नेतृत्व में वित्त मंत्री ने बजट में देश के सर्वांगीण विकास और विकसित भारत के लिए मजबूत नींव बनाने का कार्य किया है इतना ही नहीं ये बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी ऊंची उड़ान के लिए मजबूत आधार बनेगा।यहां उपस्थित कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि ये बजट ऐतिहासिक है और यह महिला सशक्तिकरण को भी दर्शाता है।शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में यह बजट सहायक सिद्ध होगा।बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना महिलाओं के लिए प्रत्येक जनपद में छात्रावास और नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर प्रदान करेगा।इस अवसर पर महानगर संयोजक सुधा सिंह,भूपेंद्र वार्ष्णेय,सुभाष गुप्ता सुभानु,जुगनू अरोरा,पवन खंडेलवाल,अलोक प्रताप सिंह,आदित्य अग्रवाल,विजय विक्रम सिंह,सोनू जाटव, धुर्वेश वार्ष्णेय,दिनेश शर्मा,विवेक अग्रवाल,राकेश शर्मा राधे,मनीष वूल, पंकज अग्रवाल,आकाश गुप्ता,दिलीप वार्ष्णेय,पुष्पेंद्र जादौन,डॉ.गौरी आर्य एवं अतुल राजा जी सहित सैकड़ो व्यापारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
