दिल्ली । वैवाहिकी परिवार द्वारा बहुप्रतीक्षित वार्षिक वैवाहिक परिचय मिलन सम्मेलन राजा राममोहन रॉय मेमोरियल हॉल, आई.टी.ओ., दिल्ली में भव्यता एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन सीए उमेश चन्द्र आर्य (दिल्ली) एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार गुप्ता (फरीदाबाद) ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जयपाल गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी, दिल्ली) उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन एड. वी.के. वार्ष्णेय (दिल्ली) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वैवाहिकी 2026 का विमोचन राकेश गुप्ता (साईं प्रिंटर्स) द्वारा किया गया। अति विशिष्ट अतिथियों में नवीन वार्ष्णेय (स्वागताध्यक्ष), गंगा प्रसाद सुमन, श्रीमती सुनीता वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय (नीलकंठ), योगेश गुप्ता (LIC) अलीगढ़, सीए अतुल गुप्ता (अलीगढ़), सीए गौरव वार्ष्णेय (अलीगढ़), डॉ. चंद्रशेखर ऋषि (अलीगढ़), सुधीर वार्ष्णेय (CTO) अलीगढ़, इंजी. हरिओम प्रकाश वार्ष्णेय (दिल्ली) एवं श्रीमती ऋतु गुप्ता (एड.) दिल्ली प्रमुख रहे।
कार्यक्रम संयोजक निर्मल कुमार दीपक एवं मंच संचालन इंजी. सुशील वार्ष्णेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनूप वार्ष्णेय, देवप्रकाश वार्ष्णेय, निधीश राज वार्ष्णेय, यश गुप्ता, दीक्षांत वार्ष्णेय, कुश भारतीय, मुकेश वार्ष्णेय (नोएडा) एवं त्रिलोक वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा।
सम्मेलन में सजातीय बंधुओं द्वारा अपने-अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय मंच से प्रस्तुत किया गया। डॉ. चक्खन लाल वार्ष्णेय जी ने स्वरचित काव्य के माध्यम से वैवाहिकी की सराहना की।

दिल्ली एनसीआर की विभिन्न संस्थाओं—वार्ष्णेय महिला सभा दिल्ली, वार्ष्णेय शिक्षक छात्र समाज दिल्ली, वार्ष्णेय समाज नोएडा, वार्ष्णेय समाज हितकारी ट्रस्ट, वार्ष्णेय कल्याणकारी सभा यमुनापार, उत्तम नगर, साउथ दिल्ली, बदरपुर, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली (भजनपुरा), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा, वार्ष्णेय समाज फरीदाबाद, वार्ष्णेय महिला क्लब दिल्ली आदि—के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
गत वर्ष सम्मेलन आयोजित न होने के कारण समाजबंधुओं को इस कार्य क्रम की प्रतीक्षा थी, जो इस वर्ष भव्य एवं सफल आयोजन से पूर्ण हुई। कार्यक्रम स्थल पर पंजीकृत विवरणों को वैवाहिकी सप्लीमेंट्री के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
