
सड़क सुरक्षा माह के समापन पर चालकों-परिचालकों का हुआ सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
हाथरस।
सी.बी.एस.ई. स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन, हाथरस एवं परिवहन विभाग, हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर दिनांक 31 जनवरी 2026, शनिवार को सौभाग्य फार्म हाउस, आगरा रोड, हाथरस में एक भव्य सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह, हाथरस सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री प्रकाश चंद, अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कुशवाह,ए आर टी ओ लक्ष्मण प्रसाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.बी.एस.ई. स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में एसोसिएशन के सचिव श्री ए. पी. सिंह, उपाध्यक्ष श्री स्वतंत्र कुमार गुप्ता, दिनेश सेक्सरिया, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार, रजनेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार उपाध्याय, उप सचिव श्री रनवीर पाठक, श्री जी. पी. सिंह, श्री बॉबी उपाध्याय, श्री प्रदीप सेंगर, डॉ. विकास सिंह, श्री बी. के. सिंह, एडवोकेट हर्षित गुप्ता,सुभाष यादव, श्री सुमित गुप्ता, श्री इंद्र कुमार सहित हाथरस के अनेक ट्रांसपोर्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद के सी.बी.एस.ई. बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कार्यरत चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन एवं सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उत्कृष्ट सेवाओं हेतु उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यातायात विभाग के टी.आई. सहित समस्त यातायात स्टाफ एवं परिवहन विभाग, हाथरस का पूरा स्टाफ भी उपस्थित रहा। वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को मानव जीवन से जोड़ते हुए यातायात नियमों के कड़ाई से पालन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देना तथा चालकों-परिचालकों को जागरूक कर समाज में सड़क सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सड़क सुरक्षा माह के समापन पर चालकों-परिचालकों का हुआ सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment
Leave a comment
