हाथरस :-. आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक फौजी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्मी में तैनात एक जवान के रूप में हुई है, जो कोर्ट में किसी काम से आया हुआ था। ये घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक की कार को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और जान बचाने के लिए कार से उतरकर कोल्ड की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उसे गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सादाबाद कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या सुनियोजित हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।आर्मी के जवान की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तारी के लिए पांच टीम बना दी है,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या सुनियोजित हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ,जिसके लिए पांच टीम बना दी है।

