मंगलायतन विश्वविद्यालय और सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन के बीच हुआ शैक्षणिक एवं शोध सहयोग का एमओयू
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ और सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के बीच शैक्षणिक, शोध एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जिसका उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण को नई दिशा देना है। इस एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थाएं कौशल विकास कार्यक्रम, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, संयुक्त शोध, प्रकाशन, अतिथि व्याख्यान तथा छात्र एवं संकाय विकास कार्यक्रमों में आपसी सहयोग करेंगी।
समझौते के अनुसार सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम निर्माण में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करेगा, जिससे विद्यार्थी व्यावहारिक रूप से अधिक सक्षम बन सकें। एमओयू पर मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह तथा सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से मुख्य व्यवसाय अधिकारी अतुल कुमार गर्ग ने हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जुड़ने, व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। समझौते के तहत औद्योगिक भ्रमण, हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को लाभान्वित किया जाएगा। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह एमओयू पांच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, डीन मानविकी संकाय प्रो. राजीव शर्मा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग संकाय के विभागाध्यक्ष डा. लव मित्तल, प्रो. मनोज वार्ष्णेय, डा. जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।
चित्र परिचय – 02 मंगलायतन विश्वविद्यालय और सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन के बीच एमओयू के दौरान दोनों संस्थानों के अधिकारी।
———————–
विश्व कैंसर दिवस पर फार्मेसी विभाग ने किया जन जागरूकता कार्यक्रम
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों के माध्यम से कैंसर के कारण, जोखिम कारक, रोकथाम और प्रारंभिक पहचान जैसे विषयों को प्रभावी रूप से दर्शाया गया। कार्यक्रम का मूल्यांकन डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. आरके शर्मा एवं प्रो. उमेश कुमार द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्राचार्य प्रो. फवाद खुर्शीद ने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती है। उन्होंने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम समन्वयक संस्कृति व मानसी शर्मा रहीं। इस अवसर पर प्रो. निशांत कटियार, प्रो. बृजेश शर्मा, डा. शोभित सिंह, डा. रजत गर्ग, रामगोपाल सिंह, शुभम कपिल व चंद्रवीर आदि उपस्थिति रहे। पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशु रंजन, आर्यन पांडेय एवं प्रशांत कुमार, द्वितीय स्थान पर शिवचंद, सत्यम कुमार, आदर्श कुमार, साहिल कुमार एवं धीरज कुमार व तृतीय स्थान पर हसन, संध्या जायसवाल, रौशनी कुमारी, उज्ज्वल कुमार एवं संजीव यादव रहे। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस विभाग में भी कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डा. शिवराज त्यागी ने कैंसर के कारणों, उपचार एवं बचाव के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. गजेंद्र पाराशर, अंकिता लाल, नितिनकांत, अजय मुद्गल, योगेश भारद्वाज, हरी सिंह, मधु, नैंसी, पायल, शिखा आदि उपस्थित रहे।
चित्र परिचय – 01 मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्व कैंसर दिवस पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम।
