By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तेंदुए की आहट कुत्ते पर हमला करते हुए सीसीटीवी में हुआ था कैद, वन विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से चला रहा सर्च ऑपरेशन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > INFORMATION > तेंदुए की आहट कुत्ते पर हमला करते हुए सीसीटीवी में हुआ था कैद, वन विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से चला रहा सर्च ऑपरेशन
INFORMATIONअखबारप्रादेशिक

तेंदुए की आहट कुत्ते पर हमला करते हुए सीसीटीवी में हुआ था कैद, वन विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से चला रहा सर्च ऑपरेशन

Bharat News & Features Service
Last updated: February 3, 2026 10:29 am
Bharat News & Features Service
Share
3 Min Read
SHARE

हाथरस में तेंदुए की आहट कुत्ते पर हमला करते हुए सीसीटीवी में हुआ था कैद, वन विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से चला रहा सर्च ऑपरेशन।

हाथरस से इस वक्त एक सनसनीखेज और डराने वाली खबर सामने आ रही है। इगलास रोड स्थित विद्यानगर के जोगिया मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर टहल रहे एक पालतू कुत्ते पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

https://bharatnewsfeaturesservice.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260202-WA0061.mp4

 

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेंदुआ दबे पांव आता है और पालतू कुत्ते पर झपट्टा मार देता है। हालांकि गनीमत यह रही कि कुत्ता किसी तरह तेंदुए के चंगुल से बाल-बाल बच निकलने में कामयाब रहा। कुछ ही पलों में तेंदुआ वहां से खेतों की ओर भाग निकला। घटना के बाद आसपास के लोग सहम गए और तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही इलाका पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। कल से ही लगातार वन विभाग की टीम क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है, आज दूसरे दिन ड्रोन कैमरों की मदद से तेंदुए को खोजा गया है लेकिन खबर लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। तेंदुए के खुले में घूमने की आशंका के चलते ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने बच्चों और पालतू पशुओं को घर से बाहर निकालने से डर रहे हैं। वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने, रात के समय घरों से बाहर न निकलने और अकेले आवागमन से बचने की अपील की गई है। वहीं, वन विभाग का दावा है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा और इलाके को सुरक्षित किया जाएगा।

फिलहाल हाथरस के विद्यानगर क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की नींद उड़ा दी है और हर कोई वन विभाग की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।

You Might Also Like

1000 घरों तक हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रक देकर निमंत्रण देने का लक्ष्य

फार्मेसी के छात्र को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किया पुरस्कृत

वन स्टाॅप सेन्टर, हाथरस का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनु चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

आगामी परीक्षा और त्योहारों के मद्देनजर जनपद में धारा 163 लागू

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
Next Article वन स्टाॅप सेन्टर, हाथरस का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनु चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

1000 घरों तक हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रक देकर निमंत्रण देने का लक्ष्य
अखबार प्रादेशिक राजनीति February 3, 2026
फार्मेसी के छात्र को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किया पुरस्कृत
INFORMATION अखबार प्रादेशिक February 3, 2026
वन स्टाॅप सेन्टर, हाथरस का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनु चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया
INFORMATION अखबार प्रादेशिक राष्ट्रीय समीक्षा/विचार February 3, 2026
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
INFORMATION प्रादेशिक February 2, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE29
  • INFORMATION12
  • Uncategorized2
  • अखबार10
  • अंतरराष्ट्रीय2
  • धर्म3
  • प्रादेशिक23
  • मनोरंजन1
  • राजनीति8
  • राष्ट्रीय5
  • समीक्षा/विचार4
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?