सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू

अलीगढ़। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए सोशल दीदी अभियान की शुरुआत अलीगढ़ से की गई है। इस अभियान के तहत अलीगढ़ की चंदा मौर्या पहली अधिकृत मर्चेंट बनी हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं डिजिटल सेवाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
सोशल दीदी अभियान के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर महिलाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अंतर्गत महिलाओं को डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देकर आय के नए साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

अभियान से जुड़ी टीम का कहना है कि सोशल दीदी के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आत्मनिर्भरता का उदाहरण भी प्रस्तुत कर सकें।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
