
एटा :- जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के जौहर पुर गांव में 16 वर्षीय किशोर का,खून से लथपथ पड़ा मिला है।किशोर की निर्मम हत्या की आशंका जताई जा रही है।सरसों के खेत में खून से लथपथ पड़ा शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।सूचना पर मौके पर पहुंचा भारी संख्या में पुलिस बल ।सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे ।मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंच रही है।पुलिस हत्या के कारणों का पता कर रही है।मृतक की पहचान धर्मेंद्र पुत्र नेम सिंह निवासी जौहर पुर थाना निधौली कलां के रूप में हुई है।
मामले पर क्षेत्राधिकार जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया घटना की सूचना मिली है मौके पर पहुंच रहे हैं।
