By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सिकंदराराऊ में हर्षोल्लास से मना विजयदशमी उत्सव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > प्रादेशिक > सिकंदराराऊ में हर्षोल्लास से मना विजयदशमी उत्सव
प्रादेशिक

सिकंदराराऊ में हर्षोल्लास से मना विजयदशमी उत्सव

Bharat News & Features Service
Last updated: October 20, 2026 1:30 pm
Bharat News & Features Service
Share
3 Min Read
SHARE

बीएस गार्डन बाजिदपुर में शस्त्र पूजन, स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन; जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

हाथरस ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर  से सिकंदराराऊ खंड के बाजिदपुर स्थित बीएस गार्डन में विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने कस्बे में अनुशासित पथ संचलन निकाला। कदमताल मिलाकर आगे बढ़ते स्वयंसेवकों का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं सिकंदराराऊ खंड संघचालक शिव कुमार गांधी, नगर संघचालक प्रवीण तथा मुख्य वक्ता पीके इंटर कॉलेज, नगला ब्राह्मण के प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत विधि-विधान से शस्त्र पूजन संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक सेवा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी से पंच परिवर्तन को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व शक्ति, साहस, संगठन और धर्म की स्थापना का संदेश देता है। ऐसे आयोजन राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत निकाले गए पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए आगे बढ़े। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह अवधेश, खंड कार्यवाह पंकज, सह खंड कार्यवाह शिव सिंह, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजीव पुंडीर, जिला गौ सेवा प्रमुख प्रशांत, दीपक, मनीष, प्रमुख समाजसेवी अभय प्रताप, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र, अमित, थान सिंह, चंद्रदेव सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी हाथरस 30रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (हाथरस) चुनाव परिणाम: डॉ. दलवीर सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. के.के. शर्मा भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित

तहसील समाधान दिवस में पीड़ित का फूटा गुस्सा, सांसद और विधायक के सामने लगाए गंभीर आरोप

सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू

जनसत्ता दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्त करने का संदेश

TAGGED: Bajidpur, BNFS, Brajanchal News, BS Garden, Hathras News, Panch Parivartan, Path Sanchalan, Rashtriya Swayamsevak Sangh, RSS, RSS Centenary Year, RSS Volunteers, Shastra Pujan, Sikandrarao, Sikandrarao News, Uttar Pradesh News, Vijayadashami 2026, Vijayadashami Celebration, पंच परिवर्तन, पथ संचलन, बाजिदपुर, बीएस गार्डन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विजयदशमी उत्सव, विजयादशमी 2026, शस्त्र पूजन, संघ शताब्दी वर्ष, सिकंदराराऊ, स्वयंसेवक, हाथरस समाचार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी हाथरस 30रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी हाथरस 30रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार August 23, 2026
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (हाथरस) चुनाव परिणाम: डॉ. दलवीर सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. के.के. शर्मा भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार August 6, 2026
तहसील समाधान दिवस में पीड़ित का फूटा गुस्सा, सांसद और विधायक के सामने लगाए गंभीर आरोप
प्रादेशिक राष्ट्रीय August 1, 2026
सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार July 30, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE85
  • INFORMATION109
  • Uncategorized59
  • अखबार110
  • अंतरराष्ट्रीय58
  • खेल56
  • धर्म70
  • प्रादेशिक134
  • मनोरंजन54
  • राजनीति88
  • राष्ट्रीय87
  • समीक्षा/विचार87
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?