एटा- कांवड़ यात्रा व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई पीस कमेटी की मीटिंग, सभी धर्मों से जुड़े संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में हुए सम्मिलित, उपस्थित लोगों से कहा शांति एवं सौहार्द से मनाएं त्यौहार।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा कांवड़ यात्रा व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। सभी धर्मों से जुड़े संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में सम्मिलित हुए। सभी को त्यौहारों से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए साथ ही शासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों से अवगत कराते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एडीएम एफआर लालता प्रसाद शाक्य, सीएमओ राजेन्द्र प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट 
कीर्तिका सिंह सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण, जनपदभर से आए संभ्रान्त नागरिक आदि मौजूद रहे।
