-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से भारतीय वैश्य समाज सभा का एक प्रतिनिधिमंडल♦
माननीय महेश गुप्ता जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक के साथ उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट हेतु मिला।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय वैश्य समाज सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश अग्रवाल जी ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष आगामी विधानसभा चुनाव (2027 में प्रस्तावित) को लेकर वैश्य समाज को उसकी जनसंख्या के अनुपात में अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग रखी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज सदैव भारतीय जनता पार्टी का एक कर्मठ, समर्पित एवं मजबूत समर्थक रहा है। वैश्य समाज न केवल चुनावों में भाजपा को भरपूर मतदान करता है, बल्कि संगठनात्मक एवं आर्थिक रूप से भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहता है। इसके बावजूद वैश्य समाज को उसकी जनसंख्या के अनुरूप विधानसभा में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।
अतः उन्होंने मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को अधिक से अधिक टिकट भा ज पा प्रदान किए जाएँ, ताकि समाज विधानसभा में सशक्त रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारतीय वैश्य समाज सभा आगामी मार्च माह में प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन आगरा में करने जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का अनुरोध किया।
इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि संगठन को प्रदेश भर में सुचारू रूप से संचालित करने हेतु लखनऊ में एक स्थायी कार्यालय की आवश्यकता है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि गाजियाबाद और लखनऊ में कार्यालय हेतु स्थान उपलब्ध कराने की कृपा करें। मुख्यमंत्री जी से यूजीसी पर चर्चा कर विरोध दर्ज कराया गया ।
माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना तथा सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।
इस प्रतिनिधिमंडल में
डॉ संजीव कुमार वार्ष्णेय,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव
श्री विनोद कुमार अग्रवाल जे पी ड्रग, राष्ट्रीय महासचिव
श्री सत्यप्रवीर गुप्ता जी (नोएडा), राष्ट्रीय महासचिव
श्री वैभव केला जी , लखनऊ प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
