By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सेंट वीएन पब्लिक स्कूल के ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का भव्य लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > INFORMATION > सेंट वीएन पब्लिक स्कूल के ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का भव्य लोकार्पण
INFORMATIONUncategorizedअखबारप्रादेशिकसमीक्षा/विचार

सेंट वीएन पब्लिक स्कूल के ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का भव्य लोकार्पण

Bharat News & Features Service
Last updated: February 12, 2026 5:57 pm
Bharat News & Features Service
Share
3 Min Read
SHARE

 

सेंट वीएन पब्लिक स्कूल के ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का भव्य लोकार्पण

आगरा। कस्बा खंदौली में स्थित सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में नवनिर्मित भवन एवं ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का भव्य लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया एवं उपजिलाधिकारी सुमित सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सभागार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ताज प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजेंद्र सिंह चौहान, सचिव पीयूष शर्मा, कोषाध्यक्ष धीरज शर्मा, विद्यालय प्रबंधक सुनील दत्त तिवारी , रविकांत , मोहित सोलंकी, हिमानी चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह को यादगार बना दिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का वातावरण दिखाई दिया।

  • जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे सभागार बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। पंडित मदन मोहन मालवीय जी के आदर्शों पर चलकर हमें संस्कारयुक्त और राष्ट्रहित में समर्पित पीढ़ी तैयार करनी है।”
    उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

उपजिलाधिकारी सुमित सिंह ने अपने उद्बोधन में भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय जी के जीवन और उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “मालवीय जी का सपना था कि शिक्षा हर वर्ग तक पहुंचे और चरित्र निर्माण का आधार बने।” इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन अनुप्रिया त्रिपाठी ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि समापन विद्यालय प्रबंधक के प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रिया, भावना, तनिष्का, धीरज, निशा, पूर्वी, चंचल, आफरीन, नबिया, आयात, सोफिया, राहिन, सिमरन, रोहन, जानवी, रोशनी सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुकेश गुप्ता (पूर्व जिला मंत्री भाजपा), डॉ. महिपाल सिंह, कन्हैया परमार, विनोद कुशवाह, विजय कुशवाह, महेश कुमार, सुनील कुमार, हरिओम, धर्मेंद्र, निकिता, विनायक, मन्नू कोहली, विपिन जुरैल, अंकित शर्मा, मोहन कुशवाह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

https://bharatnewsfeaturesservice.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260212-WA0161.mp4

विद्यालय के संस्थापक सुनील दत्त तिवारी एवं निदेशक हिमांशु तिवारी को सफल आयोजन के लिए अतिथियों एवं अभिभावकों ने शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

महाशिवरात्रि रविवार को  आध्यात्मिक जागरण की रात्रि है महाशिवरात्रि : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

जिला कचहरी की कार्यकारिणी ने कुलदीप सिंह को सौंपी मीडिया की जिम्मेदारी अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी व मंत्री वरुण सिंह की घोषणा

जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा स्थल का जायजा लिया

बिसावर में मनाई गई स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती

फॉर्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया जांच के लिए पहुंचे एसडीएम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा स्थल का जायजा लिया
Next Article जिला कचहरी की कार्यकारिणी ने कुलदीप सिंह को सौंपी मीडिया की जिम्मेदारी अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी व मंत्री वरुण सिंह की घोषणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महाशिवरात्रि रविवार को  आध्यात्मिक जागरण की रात्रि है महाशिवरात्रि : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज
INFORMATION अखबार धर्म प्रादेशिक राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार February 12, 2026
जिला कचहरी की कार्यकारिणी ने कुलदीप सिंह को सौंपी मीडिया की जिम्मेदारी अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी व मंत्री वरुण सिंह की घोषणा
INFORMATION अखबार प्रादेशिक राजनीति राष्ट्रीय February 12, 2026
जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा स्थल का जायजा लिया
INFORMATION अखबार प्रादेशिक राजनीति February 12, 2026
बिसावर में मनाई गई स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती
INFORMATION अखबार राजनीति समीक्षा/विचार February 12, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE30
  • INFORMATION32
  • Uncategorized4
  • अखबार30
  • अंतरराष्ट्रीय3
  • धर्म5
  • प्रादेशिक42
  • मनोरंजन1
  • राजनीति18
  • राष्ट्रीय12
  • समीक्षा/विचार17
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?