एटा– अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत पटना पक्षी बिहार स्थित शिव मंदिर का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह सहित थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत पटना पक्षी बिहार स्थित शिव मंदिर पहुंचकर, आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को मद्देनजर रखते हुए शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
