By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित “जिला कार्यकारी समिति” की बैठक आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > INFORMATION > उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित “जिला कार्यकारी समिति” की बैठक आयोजित
INFORMATIONअखबारप्रादेशिकराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित “जिला कार्यकारी समिति” की बैठक आयोजित

Bharat News & Features Service
Last updated: February 13, 2026 3:57 pm
Bharat News & Features Service
Share
3 Min Read
SHARE

 

मेरठ :विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित “जिला कार्यकारी समिति” की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारी समिति के सभी सम्मानित सदस्य व उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के प्रारम्भ में सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ शशिभूषण उपाध्याय द्वारा जिला कार्यकारी समिति की संरचना, समिति के कार्य और आई०आई०एम०टी०, विश्वविद्यालय, गंगानगर, मेरठ में त्रिदिवसीय, दिनांक 24, 25 एवं 26 फरवरी 2026 को रोजगार महाकुंभ 2025-26 के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत कार्य योजना पर प्रस्तुति दी गई। विभाग के क्रियाकलापों के सम्बन्ध में एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें बदलते परिदृश्य में रोजगार अवसरों, समेकित रोजगार संगम पोर्टल और ओवरसीज भर्तियों के बारे में विस्तार से विवरण दिया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश देते हुये कहा गया कि आगामी त्रिदिवसीय रोजगार महाकुम्भ के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग अपने स्तर से गम्भीर प्रयास करें। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलीटेक्निक संस्थान, तकनीकी और प्रबन्धकीय निजी संस्थान, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि निजी क्षेत्र की सभी ईकाइयों एवं दिल्ली एन०सी०आर० क्षेत्र के निजी नियोजकों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत करायें और अधिक से अधिक रिक्तियां अधिसूचित करायें। इसी तरह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे रोजगार महाकुम्भ में युवाओं की अधिकतम प्रतिभागिता सुनिश्चित करायें। विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग व जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण स्तर तक मेले का व्यापक प्रचार प्रसार करायें। जिलाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ को निर्देशित किया गया कि रोजगार महाकुम्भ के प्रचार प्रसार के माध्यम के तौर पर प्रचार पत्रक (पम्पलेट) बड़े होर्डिंग्स और बैनर्स जनपद के अलग-अलग स्थानों पर लगवायें जायें, जिससे अधिकाधिक युवा लाभान्वित हो सके। सहायक निदेशक सेवायोजन मेरठ द्वारा अवगत कराया गया कि मेले के प्रचार प्रसार हेतु जनपद के सभी भागों में एक डिजिटल वैन के द्वारा विभागीय क्रियाकलापों व रोजगार महाकुम्भ का प्रचार प्रसार 20 से 23 फरवरी के बीच कराया जायेगा।
बैठक में 20 से अधिक विभागों के प्रतिनिधि शामिल रहे, विशेष रूप से परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए०, श्री सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त, एन०आर०एल०एम० श्री अनय कुमार, प्रधानाचार्य, आई०टी०आई०, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखें।

You Might Also Like

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (हाथरस) चुनाव परिणाम: डॉ. दलवीर सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. के.के. शर्मा भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित

तहसील समाधान दिवस में पीड़ित का फूटा गुस्सा, सांसद और विधायक के सामने लगाए गंभीर आरोप

सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू

जनसत्ता दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्त करने का संदेश

टीवी कलाकारों की मौजूदगी में होगा ‘कला सेतु’ का भव्य शुभारंभ, प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने जिला न्यायालय का किया औचक निरीक्षण
Next Article एपस्टीन फाइल्स: सत्ता, सनसनी और न्याय का अंतरराष्ट्रीय संग्राम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (हाथरस) चुनाव परिणाम: डॉ. दलवीर सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. के.के. शर्मा भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार August 6, 2026
तहसील समाधान दिवस में पीड़ित का फूटा गुस्सा, सांसद और विधायक के सामने लगाए गंभीर आरोप
प्रादेशिक राष्ट्रीय August 1, 2026
सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार July 30, 2026
जनसत्ता दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्त करने का संदेश
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार July 29, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE84
  • INFORMATION108
  • Uncategorized58
  • अखबार109
  • अंतरराष्ट्रीय57
  • खेल55
  • धर्म69
  • प्रादेशिक132
  • मनोरंजन53
  • राजनीति87
  • राष्ट्रीय86
  • समीक्षा/विचार86
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?