हाथरस : शहर के आगरा रोड गिजरौली बंदा पर गणेश सिटी स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल में में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं होली गीली की मनमोहक प्रस्तुतियों दी गई जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों नेविद्यालय के चेयरमैन के के. चौधरी एवं निदेशक हरेद्र सिंह ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि होली का पर्व एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द, प्रेम भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।सकारात्मकता का सद्भाव और प्रतीक है तथा हमें मिल-जुलकर समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण एवं सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने समी को सुरक्षित एवं आनंदमय होली मनाने का संदेश दिया.


