ग्राम छोड़ा गढ़ुआ में माँ काली मेले का भव्य आयोजन, डॉ. विकास शर्मा ने किया उद्घाटन
हाथरस क्षेत्र के ग्राम छोड़ा गढ़ुआ में दिनांक 5 मार्च 2026 को माँ काली के पावन मेले का आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा को जीवित रखते हैं तथा समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।
मेला संयोजक श्री जवाहर लाल पाठक (पूर्व प्रधान) के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में श्री विषंबर दयाल पाठक, राजीव पाठक, कालू पंडित, खगेन्द्र शास्त्री, संतोष पाठक, जगतेन्द्र सेंगर, दीपेश वर्मा, हनी गुप्ता, सचिन शर्मा, अमित शर्मा, दिनेश पाठक, राहुल पाठक, कपिल दीक्षित, नितिन दीक्षित, देवेंद्र उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, शिवम दीक्षित सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।
इसके साथ ही उदयवीर रावत, राजकुमार पाठक, गोरधन पाठक, सौरभ पाठक, योगेश पाठक, राजीव कुमार पाठक, विजय सिंह तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मेले का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।
मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माँ काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मेले में लगे झूलों, दुकानों तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूरे गांव में उत्सव का वातावरण देखने को मिला ।
