जायंट्स ग्रुप का हाथरस सहेलीके अधिष्ठापन समारोह में प्रीति वार्ष्णेय ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान
HATHRAS जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस सहेली द्वारा एक रेस्टोरेंट में अधिष्ठापन समारोह सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। गणेश वंदना की प्रस्तुति दी । जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के मुख्य अतिथि विश्व उपाध्याय एसपी चतुवेर्दी जी रहे, स्पेशल कमेटी मेंबर श्री अशोक अग्रवाल जी, फेडरेशन की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती गुंजन दीक्षित जी , यूनिट डायरेक्टर & इंस्टॉलेशन ऑफिसर श्रीमती सीमा वार्ष्णेय जी , प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री विजय गर्ग जी, फेडरेशन ऑफिसर कर्नल श्री राजकमल दीक्षित जी संघ अधिकार मदन मोहन जी आदि सम्माननीय पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आई पी पी श्रीमती शालिनी वार्ष्णेय जी ने अपने 2025 के कार्यकाल में बहुत सराहनीय कार्य किए।उनका भी पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात
यूनिक डायरेक्टर श्रीमती सीमा वार्ष्णेय जी संघ अधिकारी के द्वारा नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्रीमती गरिमा वार्ष्णेय जी शिप्रा वार्ष्णेय जी को समाज हित में सम्मानित किया।अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय नेअपने उद्बोधन में कहाहमारा उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की मदद हमारा उद्देश्य रहेगा। सचिव मीनाक्षी शर्माने सभी का आभार व्यक्त किया और टीम भावना से कार्य करने का आवाहन किया।
साथ ही डॉक्टर कुणाल के द्वारा कैंसर जैसी भयावह बीमारी के बारे में जागरूक किया। ग्रुप में शामिल हुए नए सदस्य। रिया अग्रवाल , ममता ,वर्मा ,संगीता, मोनिका , को शपथ दिलाई गई,ग्रुप की सभी बहनों ने आकार कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए.चार्टर अध्यक्ष मंजू लता वार्ष्णेय , चार्टर सचिव रजनी आंधीवाल, उषा नरूला, मधुबाला, इंदु, मांधवी, रेखा, रजनी, अंजलि, राधा, आशा शर्मा, नीलम, रेनू, मधु, शालू, सविता, गुंजन, राधा सिंघल, प्रियंवदा, आशा शर्मा आदि सदासों ने बढ़ चढ़ के हिसा लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
