विनीत शर्मा को जिला प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा कार्यालय में स्वागत

हाथरस।भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा उर्फ बंसी पंडित ♦
को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि विनीत शर्मा के अनुभव और कार्यशैली से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, नवनीत गौतम, रजत चौधरी, नीरेश कुमार सिंह, नरेश ठाकुर, दीपक मुदगल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
