भाजपा की शहर कमेटी घोषित रजत अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष

हाथरस-। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा आज प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा शहर कमेटी की घोषणा की गई है और कमेटी में संगठन के कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए दायित्व दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा आज घोषित की गई भाजपा शहर कमेटी में अध्यक्ष (निर्वाचित) विवेक गुप्ता के अलावा मण्डल उपाध्यक्ष अशोक गोला, सुरेश चौधरी, श्रीमती सुचेता जॉन, प्रदीप बंसल, आशीष कौशिक एड., प्रदीप गुप्ता, मण्डल महामंत्री हिमांशु मिश्र व अर्जुन बाल्मीकि, मण्डल मंत्री मिलन कुशवाहा, रामकुमार गौड ट्रांसपोर्ट वाले, विपिन बागडी, सुमितकांत गोयल, श्रीमती पूजा शर्मा, अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रमन माहौर, सोशल मीडिया संयोजक योगेश वाष्र्णेय, मण्डल आईटी संयोजक कृष्णा शर्मा को मनोनीत किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित की गई भाजपा की शहर कमेटी में कोषाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रजत अग्रवाल को लगातार तीसरी बार कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। भाजपा शहर कमेटी की सूची जारी होते ही भाजपाइयों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
