ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने देवेंद्र पाराशर

अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह के निर्देश पर कस्बा इगलास निवासी देवेन्द्र पाराशर को संगठन का जनपद अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री डॉ. नरेश पाल सिंह ने मनोनयन पत्र जारी किया है।
देवेन्द्र पाराशर के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाराशर ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष राम नरेश चौहान, महामंत्री डॉ. नरेश पाल सिंह एवं मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह आदि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही जनपद के पत्रकारों को संगठित कर उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की लड़ाई और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। संगठन के जिलाध्यक्ष मथुरा विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर विजय राघव, जिलाध्यक्ष एटा पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष हाथरस शुंभनाथ पुरोहित, मंडल महामंत्री योगेश कौशिक, विवेक शर्मा, करन चौधरी, अमन मलिक, अशोक शर्मा, केपी राजपूत, अमित वाष्र्णेय, सुनील गुप्ता, विश्वास शर्मा आदि ने बधाई दी।
