By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी आवास से किया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > AUTOMOBILE > जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी आवास से किया गया
AUTOMOBILEINFORMATIONUncategorizedअखबारअंतरराष्ट्रीयखेलधर्मप्रादेशिकमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयसमीक्षा/विचार

जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी आवास से किया गया

Bharat News & Features Service
Last updated: May 22, 2026 12:45 pm
Bharat News & Features Service
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

हाथरस । जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ आज जिलाधिकारी आवास से किया गया। पर्वेक्षक जैन दीपक तथा प्रगणक अधिकारी रेणु गर्ग द्वारा जिलाधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति में मकान संख्या अंकित कर मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ किया गया।
मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ होने के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण एवं विकास योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में 3607 प्रगणक तथा 469 पयर्वेक्षक तैनात किये गये हैं। जिन नागरिकों द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, वे गणना अधिकारी के घर आगमन पर स्वयं द्वारा जनरेट की गई आईडी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे गणना अधिकारी द्वारा सत्यापन कर अग्रिम कार्यवाही सुगमता एवं समयबद्ध ढंग से की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों द्वारा किसी कारणवश स्व-गणना नहीं की जा सकी है, उनकी गणना का कार्य प्रगणक अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि प्रगणक अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण दायित्व है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
———————————————————-

You Might Also Like

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी हाथरस 30रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (हाथरस) चुनाव परिणाम: डॉ. दलवीर सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. के.के. शर्मा भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित

तहसील समाधान दिवस में पीड़ित का फूटा गुस्सा, सांसद और विधायक के सामने लगाए गंभीर आरोप

सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू

जनसत्ता दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्त करने का संदेश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूपी में गर्मी का कहर: विभाग ने जारी की चेतावनी
Next Article श्री ठाकुर बिहारी जी महाराज ट्रस्ट के निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कास्कार ठठेरा समाज पहुंचा न्यायालय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी हाथरस 30रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार August 23, 2026
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (हाथरस) चुनाव परिणाम: डॉ. दलवीर सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. के.के. शर्मा भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार August 6, 2026
तहसील समाधान दिवस में पीड़ित का फूटा गुस्सा, सांसद और विधायक के सामने लगाए गंभीर आरोप
प्रादेशिक राष्ट्रीय August 1, 2026
सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार July 30, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE85
  • INFORMATION109
  • Uncategorized59
  • अखबार110
  • अंतरराष्ट्रीय58
  • खेल56
  • धर्म70
  • प्रादेशिक133
  • मनोरंजन54
  • राजनीति88
  • राष्ट्रीय87
  • समीक्षा/विचार87
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?