हाथरस। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वसुंधरा एंक्लेव स्थित अपने कैंप कार्यालय पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित, एकता और अखंडता के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूत नींव उनके सिद्धांतों और विचारधारा पर आधारित है तथा कार्यकर्ता उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विश्व गुरु बनने के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार और संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
