हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने सोमवार को वाटर बॉक्स कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जलकल विभाग के टेक्निकल संघ के कर्मचारियों को नई वर्दी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि हाल ही में नगरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई पंप मशीनों का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलकल विभाग के टेक्निकल कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष होने के नाते कर्मचारियों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा, “जलकल विभाग का प्रत्येक कर्मचारी मेरे परिवार का अभिन्न सदस्य है। कर्मचारियों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारी जितने बेहतर संसाधनों के साथ कार्य करेंगे, नगरवासियों को भी उतनी ही बेहतर सेवाएं मिलेंगी।”
- कार्यक्रम के दौरान विनीत चौधरी, नीरज, गौरव चौधरी, जलकल विभाग टेक्निकल संघ के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अनिल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
