By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तीन महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > AUTOMOBILE > नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तीन महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
AUTOMOBILEINFORMATIONUncategorizedअखबारअंतरराष्ट्रीयखेलधर्मप्रादेशिकमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयसमीक्षा/विचार

नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तीन महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Bharat News & Features Service
Last updated: June 2, 2026 9:06 am
Bharat News & Features Service
Share
5 Min Read
SHARE

नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तीन महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर के उपेक्षित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या-35 की गली संख्या-2 में निर्मित सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य तथा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या-10 की गली संख्या-3 एवं वार्ड संख्या-20 में निर्मित सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी द्वारा किया गया।

 


इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि उन क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचाना है जहां वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों का आज लोकार्पण किया गया है, उनकी स्थिति लंबे समय से अत्यंत जर्जर थी। बरसात के दिनों में जलभराव एवं कीचड़ के कारण महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि इन मार्गों पर वर्षों से कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ था। कई ऐसे क्षेत्र थे जहां न तो समुचित सड़क व्यवस्था थी, न जल निकासी की सुविधा और न ही अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध थीं। नगर पालिका परिषद ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करा रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
पालिकाध्यक्ष ने विशेष रूप से बताया कि इन मार्गों में से दो मार्ग ऐसे हैं जिनसे होकर श्रद्धालु मां चामुंडा देवी मंदिर एवं श्री केला देवी मंदिर तक पहुंचते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि नगर के ऐसे सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं जहां विगत कई वर्षों से किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया था। नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री राजेश कुमार दिवाकर जी, वार्ड संख्या-10 के सभासद श्री किशन गोपाल जी, वार्ड संख्या-20 के सभासद श्री शाहरुख खान जी, सभासद श्री अशोक गोला जी, सभासद श्री रामजीलाल वर्मा जी, श्री टेकपाल कुशवाहा जी (सभासद प्रतिनिधि), सभासद श्री काव्य वार्ष्णेय जी, सभासद श्री दिनेश नन्हें जी, श्री चन्दन कुमार जी (सभासद प्रतिनिधि), सभासद श्री हिमांशु कौशिक जी, श्री राघवेन्द्र जी (सभासद प्रतिनिधि), भाजपा जिला मंत्री श्री हरीश सेंगर जी, प्रधान श्री श्याम अग्निहोत्री जी, श्री अन्नी पंडित जी, श्री कमल अग्रवाल जी, श्री राहुल शर्मा पतंजलि जी, श्री ब्रजेश सोनी जी, श्री सुनील अग्रवाल (काके बाबू) जी, श्री वीरेंद्र वर्मा जी, श्री वीरेंद्र गर्ग जी, श्री दिलीप गर्ग जी, श्री गिर्राज किशोर बाबूजी, श्री मनोज कुमार जी, श्रीमती नंदनी वर्मा जी, श्रीमती कपूरी देवी जी, श्री प्रदीप कुमार जी, श्री मीत कुमार जी, श्री श्याम सुंदर गोयल जी (गारमेंट वाले), श्री अंकुर अग्रवाल जी, श्री आशीष जैन जी, श्री विशाल अग्रवाल जी, श्री चेतन गोयल जी, श्री अजय शर्मा जी, श्री दीपक गोयल जी एवं श्री रवि अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने वर्षों पुरानी समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया तथा नगर में इसी प्रकार विकास कार्य निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

You Might Also Like

एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में लहराया परचम

हिन्दी पत्रकारिता की द्विषताब्दी पर हुआ पत्रकार सम्मेलन का आयोजन

ऐतिहासिक एवं भव्य कार्यक्रम में अलीगढ़ केसरी ठाकुर मलखान सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण सम्पन्न

मानसून सीजन को देखते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा

ग्रामीण पत्रकारिता के बिना अधूरा है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ -वरिष्ठ पत्रकार शिवओम शर्मा और इंद्रजीत प्रेमी को मिला पत्रकारिता सम्मान -अलीगढ़ जनपद में संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में लहराया परचम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में लहराया परचम
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार June 1, 2026
हिन्दी पत्रकारिता की द्विषताब्दी पर हुआ पत्रकार सम्मेलन का आयोजन
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार May 30, 2026
ऐतिहासिक एवं भव्य कार्यक्रम में अलीगढ़ केसरी ठाकुर मलखान सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण सम्पन्न
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार May 29, 2026
मानसून सीजन को देखते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार May 29, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE67
  • INFORMATION91
  • Uncategorized41
  • अखबार91
  • अंतरराष्ट्रीय40
  • खेल38
  • धर्म52
  • प्रादेशिक109
  • मनोरंजन36
  • राजनीति70
  • राष्ट्रीय66
  • समीक्षा/विचार69
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?