सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में स्व चंद्रभानु गुप्ता की जयंती पर भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गय

अलीगढ़ 14 जुलाई। सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में स्व चंद्रभानु गुप्ता की जयंती पर भव्य भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ किया गया । हवन में अध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय, सचिव डॉ राजीव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सीए अनिल गुप्ता, प्रधानाचार्य कुमुदेश कुमार, अरविंद बंसल, सुभाष लिटिल एवं विद्यालय की सभी शिक्षक- शिक्षकाओं ने आहुतियाँ प्रदान की ।
तत्पश्चात कौड़िया सभागार का नारियल फोड़कर एवं फीता खोलकर लोकार्पण प्रदीप गर्ग कौड़िया और उनके परिजनों ने किया। सीताराम सराफ् सभागार का लोकार्पण अजय वार्ष्णेय सराफ एवं उनके परिजनों ने किया। 12 कमरों का लोकार्पण डॉ.के.के. वार्ष्णेय, श्याम भैया, विष्णु भैया, अतुल बंसल, पंकज ज्वेलर्स, शलभ मित्तल शिवा ऑटो, एम.पी. गुप्ता, संजय सिंघल रामांचल, पंकज राधेश्याम ज्वेलर्स, सुभाष लिटिल एवं कीर्ति अरोरा
ने किया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना करके किया गया ।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, सुनील कौशल जी महाराज, अजय वार्ष्णेय सराफ ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ राजीव वार्ष्णेय ने करते हुए कहा कि सन् 2007 में भामाशाहों के दान से विद्यालय के लिए भूमि क्रय की गयी और 2009 में विद्यालय का निर्माण हुआ, और विद्यालय शुभारंभ किया गया । आज विद्यालय को लगभग 17 वर्ष हो चुके हैं। आज विद्यालय के लिए दान देने वाले भामाशाहों का सम्मान का दिन है । इसी कड़ी में कोल विधायक अनिल पाराशर एवं एम एल सी चौधरी ऋषिपाल सिंह को शाल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत अध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय ने किया ।
दान देने वाले इं दिनेश वार्ष्णेय, सुभाष लिटिल, श्याम भैया, प्रदीप गर्ग कौड़िया, कीर्ति अरोरा, संजय सिंघल रामांचल्, आदि को सम्मानित किया गया । सुनील कौशल जी महाराज जी ने दान की महिमा का विस्तार से व्याख्या की ।
डॉ तारिक मुर्तजा ने अखंड योग के बारे में व्याख्यान देकर योग से कैसे निरोग रहें समझाया।
अंत में वंदे मातरंम से कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर डॉ अनुराग गुप्ता, भास्कर वार्ष्णेय, उमेश सरकोणा, अनूप गुप्ता, डॉ सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे ।
