By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हाथरस से गुरुग्राम हरियाणा के लिए सीधी दैनिक ए.सी. बस  प्रारंभ किए जाने के संबंध मानव कल्याण सामाजिक संस्था  ने दिया  ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Font ResizerAa
Search
  • अखबार
  • प्रादेशिक
  • समीक्षा/विचार
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
bharatnewsfeaturesservice.com > Blog > AUTOMOBILE > हाथरस से गुरुग्राम हरियाणा के लिए सीधी दैनिक ए.सी. बस  प्रारंभ किए जाने के संबंध मानव कल्याण सामाजिक संस्था  ने दिया  ज्ञापन
AUTOMOBILEINFORMATIONUncategorizedअखबारअंतरराष्ट्रीयखेलधर्मप्रादेशिकमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयसमीक्षा/विचार

हाथरस से गुरुग्राम हरियाणा के लिए सीधी दैनिक ए.सी. बस  प्रारंभ किए जाने के संबंध मानव कल्याण सामाजिक संस्था  ने दिया  ज्ञापन

Bharat News & Features Service
Last updated: May 28, 2026 12:34 pm
Bharat News & Features Service
Share
4 Min Read
SHARE

Hathras: हाथरस से गुरुग्राम हरियाणा के लिए सीधी दैनिक ए.सी. बस  प्रारंभ किए जाने के संबंध मानव कल्याण सामाजिक संस्था ज्ञापन दिया है. संस्था के पदाधिकारी एवं हाथरस जनपद के नागरिक, इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।हाथरस से प्रतिदिन सैकड़ों व्यापारी तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज गुरुग्राम (गुड़गांव) जाते हैं, जहाँ मेदांता एवं फोर्टिस जैसे उच्च स्तरीय अस्पताल स्थित हैं। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के कारण व्यापारिक आवागमन भी अत्यधिक है।
वर्तमान में हाथरस से गुरुग्राम के लिए कोई भी सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। बढ़ती हुई पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के कारण निजी वाहनों से यात्रा करना आमजन के लिए अत्यंत महंगा एवं कठिन हो गया है। साथ ही, कई बार बसें बदलकर यात्रा करने से समय, धन और स्वास्थ्य तीनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, विशेषकर मरीजों के लिए यह अत्यंत कष्टदायक है।प्रधानमंत्री जी द्वारा भी देशवासियों से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत सुनिश्चित हो सके। किंतु सीधी बस सेवा के अभाव में हाथरस की जनता इस अपील का पूर्ण रूप से पालन करने में असमर्थ है।
यदि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा हाथरस से गुरुग्राम के लिए सीधी दैनिक ए.सी. बस सेवा प्रारंभ की जाती है, तो:
यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध होगी।पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत को बढ़ावा मिलेगा।
व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।परिवहन निगम को भी इस व्यस्त रूट से पर्याप्त राजस्व प्राप्त होगा।
संस्था के पदाधिकारियों  राजीव वार्ष्णेय (संस्थापक), राकेश बल्लभ वशिष्ठ (मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता) एवं नारायण लाल (जिला अध्यक्ष) के संयुक्त बयान में कहा गया है कि हाथरस से गुरुग्राम के लिए सीधी ए.सी. बस सेवा का अभाव क्षेत्रीय विकास एवं नागरिक सुविधा में एक बड़ा अवरोध है। यह सेवा न केवल आम जनता के आर्थिक बोझ को कम करेगी, बल्कि माननीय प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक परिवहन एवं पर्यावरण संरक्षण के विजन को भी साकार करने में सहायक सिद्ध होगी।इसी क्रम में कन्हैया वार्ष्णेय (जिला महामंत्री), श्री लोकेश अग्रवाल (जिला कोषाध्यक्ष) एवं  राजेन्द्र वार्ष्णेय (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के संयुक्त बयान में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी एवं मरीज गुरुग्राम की यात्रा करते हैं, और सीधी बस सेवा न होने के कारण उन्हें अत्यधिक आर्थिक एवं शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग परिवहन निगम के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है, अतः इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है।अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित, पर्यावरण हित एवं सरकार की नीतियों को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर हाथरस से गुरुग्राम के लिए सीधी ए.सी. बस सेवा शीघ्र प्रारंभ कराने की कृपा करें।हमें पूर्ण विश्वास है कि आप इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई करेंगे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी हाथरस 30रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (हाथरस) चुनाव परिणाम: डॉ. दलवीर सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. के.के. शर्मा भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित

तहसील समाधान दिवस में पीड़ित का फूटा गुस्सा, सांसद और विधायक के सामने लगाए गंभीर आरोप

सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू

जनसत्ता दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्त करने का संदेश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विकास और जनसेवा के तीन वर्ष पूरे होने पर नगर पालिका परिषद करेगा भव्य आयोजन विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित विशेष स्मारिका होगी नगरवासियों को समर्पित
Next Article ग्रामीण पत्रकारिता के बिना अधूरा है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ -वरिष्ठ पत्रकार शिवओम शर्मा और इंद्रजीत प्रेमी को मिला पत्रकारिता सम्मान -अलीगढ़ जनपद में संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी हाथरस 30रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार August 23, 2026
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (हाथरस) चुनाव परिणाम: डॉ. दलवीर सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. के.के. शर्मा भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार August 6, 2026
तहसील समाधान दिवस में पीड़ित का फूटा गुस्सा, सांसद और विधायक के सामने लगाए गंभीर आरोप
प्रादेशिक राष्ट्रीय August 1, 2026
सोशल दीदी की अनूठी पहल: अलीगढ़ की चंदा मौर्या बनीं पहली मर्चेंट, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू
AUTOMOBILE INFORMATION Uncategorized अखबार अंतरराष्ट्रीय खेल धर्म प्रादेशिक मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय समीक्षा/विचार July 30, 2026

हमारे बारे में

ताज़ा समाचारों और घटनाओं के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर आएं। विश्वसनीय जानकारी और विश्लेषण के साथ हर पल अपडेट रहें।

567/68, D.D. Homes Flat No.
01, Anand Nagar
Jail Road, Lucknow 226005
Phone: (+91) 9690834791
Phone: (+91) 9412274763
Email: bharatnewsfeaturesservice@gmail.com

Categories

  • AUTOMOBILE85
  • INFORMATION109
  • Uncategorized59
  • अखबार110
  • अंतरराष्ट्रीय58
  • खेल56
  • धर्म70
  • प्रादेशिक133
  • मनोरंजन54
  • राजनीति88
  • राष्ट्रीय87
  • समीक्षा/विचार87
bharatnewsfeaturesservice.combharatnewsfeaturesservice.com
Follow US
© 2026 Bharat News Features Service. News Media Agency. All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?