Hathras: श्याकुंज स्थित एम०एल०डी०वी० पब्लिक इण्टर कालेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं की एक शोक सभा संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त की अध्यक्षता में कालेज प्रांगण में सम्पन्न हुई, जिसमें कालेज के कक्षा 9 के छात्र प्रियांशु तौमर पुत्र श्री रनवीर सिंह, निवासी अईयापुर खुर्द, हाथरस के आकस्मिक एवं असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया एवं परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति एवं शोक संतृप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिये परमात्मा से प्रार्थना की गयी।
02 मिनट मौन के पश्चात् विद्यालय का अवकाश
घोषित कर दिया गया।
