जिला उद्योग केन्द्र उपायुक्त अजिलेश कुमार का महोबा स्थानांतरण होने पर उद्यमी व व्यापारियों में दिखी खुशी
हाथरस। शासन द्वारा दो सप्ताह पहले जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र उपायुक्त अजिलेश कुमार का स्थानांतरण जनपद महोबा कर दिया था, जिससे जनपद के उद्यमियो और व्यापारियो मे खुशी की लहर दौड गयी थी। लेकिन अजलेश कुमार द्वारा अभी तक कार्यभार नहीं छोड़ा था, जबकि शासन ने स्थांतरण करते समय उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नवीन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये थे और यह भी कहा था कि यदि उन्होने कार्यभार ग्रहण नही किया तो अनुशासनहीनता मानी जायेगी और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी की जायेगी। स्मरण हो कि जिले में तैनात कुछ अधिकारी मलाईदार पदों को छोडना नही चाहते है, यही कारण है कि अजलेश कुमार ने भी अभी तक कार्यभार नही छोडा है। सूत्र बताते है कि वह अपने स्थांतरण को रूकवाने के प्रयास मे लगे हुये है जबकि उनका कार्यकाल 3 वर्ष से अधिक का हो चुका है।
