अखबारों की नियमितता जमा करने के लिए जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम बनेगा : प्रेस महापंजीयक

नई दिल्ली । प्रेस कांउसिल के वरिष्ठ सदस्य गुरिन्दर सिंह के नेतृत्व में फेडरेशन के पदाधिकारियों व प्रकाशकों ने आज भारत के प्रेस महापंजीयक योगेश कुमार बा वेजा से मुलाकात कर प्रकाशकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया । श्री बावेजा ने आश्वस्त किया कि उठाये गये बिन्दुओं पर तेजी से कार्य हो रहा है तथा शीघ्र ही नियमितता जमा कराने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जा रहा है । प्रतिनिधिमंडल में प्रेस कांउसिल के सदस्य सुधीर पांडा, पूर्व प्रेस कांउसिल सदस्य अशोक कुमार नवरत्न, आईएपीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सहयोगी, एआईएसएमएनएफ के छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष तरूण साहू, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर आदि शामिल थे ।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस महापंजीयक को अवगत कराया कि प्रेस पंजीयन के अभी भी काफी मामले प्रक्रियाधीन हैं जिनके लम्बित होने से प्रकाशक गण परेशान हैं । इसी प्रकार पीआरजीआई व सीबीसी आदि में अखबारों की प्रतियां अलग-अलग जमा कराये जाने से भी प्रकाशकों को अव्यवहारिक बोझ बढ़ रहा है । प्रेस महापंजीयक ने इस पर आश्वस्त किया कि प्रेस महापंजीयक के लॉगिन में कोई मामला लंबित नहीं है और नियमितता की प्रतियां जमा कराने हेतु जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जा रहा है । हेल्पलाइन व ई-मेल से प्राप्त मामलों पर भी त्वरित कार्रवाही कर प्रकरण निस्तारित किये जा है । गौरतलब है कि पंजीयक कार्यालय में कोरोना-19 के प्रभाव स्वरूप पिछले कई वषों से कार्य देरी से निस्तारित हो रहे हैं कि पिछले 8-10 माह में इनके निस्तारण में तेजी आई है और प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से अब सभी कार्य ऑनलाइन कार्यान्वित हो रहे हैं ।
अखबारों की नियमितता जमा करने के लिए जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम बनेगा : प्रेस महापंजीयक
Leave a comment
Leave a comment
